Advertisement

डीएम ने की संचालित पथ निर्माण से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 13 जनवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले में संचालित योजनाओं को लेकर बैठक की।

जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में पथ प्रमंडल, छपरा तथा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल छपरा द्वारा जिले में संचालित पथ निर्माण से संबंधित सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। बैठक के दौरान खैरा-बिनटोलिया पथ, एकमा-मशरख पथ, एकमा- डूमाईगढ़ पथ, विशुनपुरा-ब्रह्मपुर पथ, रिविलगंज-बिशुनपुरा मरीन ड्राइव, रिविलगंज बाईपास, दिघवारा, भेल्दी, अमनौर तथा छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

बैठक में सारण डीएम श्रीवास्तव ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को संबंधित परियोजनाओं में यथाशीघ्र मुआवजा का भुगतान करने एवं कार्यपालक अभियंताओं को यथाशीघ्र पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *