Advertisement

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर डीएम द्वारा ऑनलाइन समीक्षा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 22 जुलाई को ऑनलाइन (वीसी) के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित चल रहे कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

डीएम समीर ने सभी निर्वाचक निबंधन/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने – अपने क्षेत्रांतर्गत मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्र को अपलोड करने की कार्रवाई पूर्ण करते हुए गणना प्रपत्र सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने – अपने क्षेत्रांतर्गत अविलंब सुयोग्य सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अपर समाहर्ता सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *