
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 16 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में छपरा नगर निगम के हद में खनुआ नाला निर्माण, जल जमाव, डबल डेकर निर्माण, पथ प्रमंडल के हद में निगम की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में छपरा नगर निगम के महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उप महापौर रागनी कुमारी के अलावा छपरा नगर निगम आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता, पुल निर्माण निगम तथा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त, अंचलाधिकारी सदर तथा बुडको के अभियंता को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर खनुआ नाला के पथ भाग में जो भी छोटे -मोटे अतिक्रमण हैं, उन्हें दो दिनों के अंदर पूर्ण रूप से हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि पूर्व की बैठक में बुडको को दिए गए निर्देश के अनुसार आगामी 25 अगस्त तक 1750 मीटर वाले भाग को पूर्ण रूप से नाला का निर्माण कार्य संपन्न किया जा सके। साथ ही करीमचक में संबंधित घर को सुरक्षित रखते हुए अगले 5 दिनों के अंदर संदर्भित भाग पर नाला का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
वर्तमान में बारिश के कारण जल स्तर में वृद्धि होने पर समुचित शक्ति के मोटर पंप को रखते हुए संदर्भित स्थलों पर से जल निकासी का कार्य करने का बैठक में निर्देश दिया गया।
तीनकोनिया के पास स्लुइस गेट तथा संप (एसयूएमपी) हाउस निर्माण के लिए अगले 7 दिनों के अंदर प्राक्कलन तैयार कर विभाग से स्वीकृति प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
समीक्षात्मक बैठक में जिला के हद में गड़खा ढाला (रेलवे क्रॉसिंग) के समीप जल जमाव की समस्या के स्थाई निदान के लिए पथ प्रमंडल छपरा द्वारा गड़खा ढाला के पास कलवर्ट तथा नाला निर्माण के लिए बनाए गए प्राक्कलन को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्राक्कलन को फाइनल करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्वीकृति प्राप्त कर उक्त संरचना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
पुल निर्माण निगम को मौना चौक से मेवालाल चौक तक डबल डेकर निर्माण कार्य के दौरान आमजनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में परियोजना निदेशक बुडको को डबल डेकर संरचना के उपरान्त पेट्रोल पंप से भिखारी ठाकुर चौक तक पथ के दोनों तरफ नाला निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही सांढ़ा ढाला से मौना चौक तक तथा मौना चौक से तीनकोनिया के बीच दो भाग में बांटकर खनुआ नाला का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।
नगर आयुक्त को वार्डवार कचरा फेंकने के स्थल को चिन्हित कर नियमित रूप से सफाई तथा मुख्य पथों के चिन्हित स्थलों पर फिर से कचरा नहीं फेंके जाएं, इसके लिए संबंधित स्थानीय रहिवासियों से बैठक कर उक्त समस्या के समाधान के लिए हर संभव उपाय निकालना सुनिश्चित करने का निर्देश बैठक में दिया गया। साथ ही सभी स्ट्रीट विद्युत पोलों पर लगे तिरंगा लाइट को पूर्ण रूप से ठीक कराने का निर्देश दिया गया।
![]()













Leave a Reply