गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला (Vaishali district) मुख्यालय हाजीपुर में 13 जून को जिलाधिकारी (डीएम) यशपाल मीणा, आरक्षी अधीक्षक (एसपी) मनीष सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों की उपस्थित में 15 जून से 11 अगस्त तक वैशाली जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा चलने वाली अपना पँचायत-अपना प्रशासन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रसूत की गई।
इस अवसर पर वैशाली डीएम मीणा (DM Meena) ने एक कलेंडर जारी कर इस की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सोलह प्रखंडो में प्रत्येक पंचायत में आगामी 15 जून से प्रशासन की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविर में सम्बंधित पंचायत क्षेत्र के पंचायत सेवक, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस थाने के थानेदार सहित सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों के सभी पंचायतो में लगनेवाले शिविर की पंचायत और प्रखंडवार डीएम द्वारा एक सूची भी प्रकाशित की गई है।
शिविर में भूमि विवाद, पंचायत में चल रहे जल-नल योजना सहित जन समस्या से सम्बंधित विवाद का निपटारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविर के माध्यम से पंचायत की जनता को उनके अधिकार के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी।
अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम की शुरुआत जिले के हजीपुर प्रखंड के दौलतपुर चांदी पंचायत, लालगंज प्रखंड के सररिया पंचायत में दिनाक 15 जून को आयोजित शिविर आयोजित किया जायेगा।
तथा लालगंज प्रखंड के शीतल भकुरहर पंचायत में 20 जुलाई को, गोरौल प्रखंड के महम्मदपुर पोझा पंचायत में आगामी 25 जून को पंचायत शिविर का आयोजन किया जायेगा।
![]()












Leave a Reply