Advertisement

तालाब से गोताखोरो ने 6 घंटे के मशक्कत के बाद निकाला बच्चे का शव

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाराडीह ट्रेनिंग स्कूल के समीप तालाब में 19 अगस्त को एक बच्चा के डूबने से मौत हो गयी। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरो ने डुबे बच्चे के शव को बाहर निकालने में सफलता पायी।

जानकारी के अनुसार बाराडीह पंचायत निवासी आनंद महतो का लगभग 12 वर्षीय पुत्र झंडू महतो रोज की तरह 19 अगस्त की सुबह लगभग 9 बजे साइकिल लेकर तालाब में नहाने गया था।

काफी देर तक जब वह नहाकर नही लौटा तो परिजन उसको खोजते हुए तालाब पहुंचे। जहां उन्होंने उसके कपड़े और साइकिल को देखा। कई घंटो तक परिजनों ने बच्चे को आस पास में खोजा। बच्चे के नही मिलने पर परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया।

जहां 6 घंटे की काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। जहाँ ग्रामीणों की सहमति पर जरीडीह पुलिस ने बच्चे के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *