ऑफिसर क्लब में जेएलकेएम का जिला स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन बोकारो जिला के हद में ऑफिसर क्लब कथारा में 25 सितंबर को आयोजित किया गया। अध्यक्षता अमरेन्द्र महतो तथा संचालन खगेंद्र महतो द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार जेएलकेएम बोकारो जिला महासम्मेलन के मुख्य अतिथि मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष (सुप्रीमो) टाइगर जयराम महतो व विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव फरजान खान उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य कुछ उद्देश्य के साथ अलग हुआ था, लेकिन सपना साकार नही हुआ। दुर्भाग्य यह है कि झारखंड में आज तक स्थानीय नीति, उद्योग नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति नही बन पाया है।

उन्होंने सभी को अनुशासन तथा नियमों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इस संगठन मे सभी समुदायों के रहिवासी शामिल है। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्धिस्ट, पारसी सभी के लिए सम्मान है।

महासम्मेलन में रांची महानगर आजसू पार्टी के संयोजक बिनोद साहू अपने दल बल के साथ टाइगर जयराम महतो के समक्ष जेएलकेएम की सदस्यता ली। जिन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। यहां साहु ने कहा कि टाइगर जयराम के विचारधारा से प्रभावित होकर वे आजसू छोड़कर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ज्वाइन किये है।

कहा कि झारखंडवासी बड़ी उम्मीद के साथ पार्टी के विचारधारा से जुड़ रहे हैं। निश्चित तौर पर वर्ष 2024 एक बदलाव के संकेत है। महासम्मेलन को जेएलकेएम बोकारो जिला सचिव नागेंद्र महतो, मोती महतो, पूजा महतो, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा महतो, प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, संगठन मंत्री कमलेश कुमार महतो, बृजेश कुमार महतो, अनिता कुमारी, बिरंची महतो, विजय कुमार वर्मा, जगदीश राय, भगवान प्रसाद साहू, नागेश्वर सोरेन, रामचंद्र महतो, अमित महतो, संजय माली, रथू रजवार, सरोज कुमारी, जगदीश महतो सहित दर्जनों मोर्चा पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

उक्त आयोजन को सफल बनाने में वीरेंद्र महतो, राजीव महतो, मनोज महतो, घनश्याम महतो, सुनील महतो, सचिन तुरी, विनोद महतो, जोंटी महतो का सराहनीय योगदान रहा।

 72 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *