दिव्यांगो को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल एवं बैसाखी का वितरण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल (CCL) अर्पिता महिला मंडल रांची के मार्गदर्शन में बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बीएंडके क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब करगली में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर सीएसआर के अन्तर्गत दिव्यंगो के बीच 12 द्विव्यांगो को ट्राइसाइकिल, 2 दिव्यांगो को व्हील चेयर और 9 दिव्यांगों को बैसाखी का वितरण किया गया।

विकलांग कल्याण समिति के सहयोग से लाभुकों का पहचान किया गया एवं उनके सहायतार्थ ट्राइसाइकिल, बैसाखी एवं व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस अवसर पर कनिका महिला मंडल करगली की अध्यक्षा चंद्रकला राव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है समाज के हर वर्ग के अंदर द्विव्यांगो के प्रति करुणा हो एवं दिव्यांग लोगो के प्रति सभी के व्यवहार में बादलाव आएं।

पूर्ण सहभागिता और समानता के तहत समाज में दिव्यांगों को बराबरी के अवसर, उनके अधिकारों के बारे में लोगों को जागरुक करने और सामान्य नागरिकों की तरह उनकी सेहत पर भी ध्यान देने के साथ सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने आदि की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बीएंडके (B&K) क्षेत्र अपने आस पास के क्षेत्र के गरीब-असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के सहायतार्थ हमेशा प्रतिबद्ध है। समय समय पर आवश्यकतानुसार कई कार्यों को करता रहा है।

दिव्यांग कल्याण समिति के महासचिव भुनेश्वर महतो ने कहा कि सीसीएल बीएंडके एरिया का दिव्यांगों के प्रति हमेशा सम्मान रहा है। दिव्यांगों को जरूरत के हिसाब से उपकरण भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने इसके लिए एरिया के महाप्रबंधक एम के राव को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर (CSR) अधिकारी निखिल अखोरी ने किया। इस कार्यक्रम में कनिका महिला समिति की सदस्यगण अर्चना सिंह, शालिनी सिंह, रेणुका कुमारी तथा दीपक देवी, एम.टी (एच्.आर) प्रेक्षा मिश्रा, सुबोध कुमार, दिलीप कुमार सोनी, संजीत कुमार, भाजपा नेता दिनेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 227 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *