अंबाटांड विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच प्रतिपूर्ति राशि भत्ता का वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnugarh Block) के हद में जोबर पंचायत के मध्य विद्यालय अंबाटांड में 24 जून को छात्र-छात्राओं के बीच सत्र 2020- 2021 प्रतिपूर्ति भत्ता मध्यान भोजन राशि का वितरण किया गया। प्रतिपूर्ति भत्ता का वितरण विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, स्थानीय मुखिया चेतलाल महतो, उप मुखिया दौलत महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर पूर्वी जिप सदस्य सरजू पटेल ने कहा कि कोरोना काल में विद्यालय बंद रहने के कारण संबंधित छात्र छात्राओं के प्रतिपूर्ति राशि सरकार द्वारा नहीं दी जा सकी थी, उसे अब दी जा रही है।

उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से कहा कि सभी बच्चें मन लगाकर पढ़ें। पढ़ लिखकर अच्छे मुकाम हासिल करें और अपने माता पिता, गांव, शहर का नाम रोशन करे। किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो मैं अपनी तरफ से आप लोगों की सेवा के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूँ। उन्होंने 10वी बोर्ड परीक्षा पास तमाम सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी।

उप मुखिया दौलत महतो ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि अपने-अपने बच्चों के प्रति ध्यान दें। केवल अपने कार्यों में व्यस्त ना रहे। मौके पर नेताजी धनेश्वर महतो, शंकर प्रसाद महतो, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, हीरामन महतो, भेखलाल महतो, महिला समूह अध्यक्ष सोनिया देवी, विद्यालय की छात्र-छात्राएं, ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

 260 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *