धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (vishnugarh block) के हद में सारुकुदर पंचायत के फाराचांच रजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 16 जून को छात्र छात्राओं के बीच सत्र् 2020-21 प्रतिपूर्ति भत्ता राशि का वितरण किया गया।
सारुकुदर पंचायत समिति सदस्य महेश कुमार महतो एवं विधालय प्रंबधक समिति के अध्यक्ष नीलकंठ तुरी उर्फ नीलू बाबु ने संयुक्त रुप से अपने हाथो से बच्चों के बीच भत्ता राशि का वितरण किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीलकंठ तुरी उर्फ नीलू बाबू ने कहा कि कोरोना काल में बंद विद्यालय के संबंधित छात्र छात्राओं के प्रतिपूर्ति भोजन राशि सरकार के द्वारा दी जा रही है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ें। पढ़ लिख कर अच्छे मुकाम हासिल करें।

किसी भी प्रकार की परेशानियां होती है तो मैं अपनी तरफ से आप लोगों की सेवा के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। विद्यालय के प्रधानध्यापक सुनील कुमार, संयोजिका धनेश्वरी देवी, शिक्षकगण उमेश प्रसाद, भागीरथ प्रसाद, आदि।
रुपलाल महतो, सरयु शर्मा, सदस्यगण योगेन्द्र पटेल, मीना देवी, मुकेश कुमार तुरी, महेश तुरी, दीपक तुरी, जीतन महतो, टोनीक महतो, मनोज पांडेय, प्यारी महतो इत्यादि छात्र-छात्राएं सहित सैकड़ो ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply