विद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच प्रतिपूर्ति भत्ता राशि का वितरण

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चानो उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में 14 जून को छात्र छात्राओं के बीच सत्र-2020-21 एवं 2021-22 के प्रतिपूर्ति भत्ता (मध्यान भोजन) राशि का वितरण किया गया।

यहां वर्ग 1 से 8 तक के कुल 539 विद्यार्थियों के बीच 781297 (सात लाख इक्यासी हजार दो सौ संतानवे) रुपये का वितरण चानो पंचायत की मुखिया गीता देवी एवं पंचायत समिति सदस्य खेमिया देवी के हाथों से संयुक्त रूप से किया गया।

इसके पूर्व विद्यालय प्रबंध समिति एवं छात्र – छात्राओं ने दोनों प्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया डूमरचंद महतो, परमेश्वर महतो, एसएमसी अध्यक्ष अख्तर अंसारी, संयोजिका रीना देवी, विद्यालय प्रभारी संजय कुमार, आदि।

सीआरपी अशोक कुमार यादव (CRP Ashok Kumar Yadav) , विद्यालय के शिक्षक जागेश्वर कुमार प्रजापति, परमेश्वर महतो, दीपक रविदास, अजीत राम, विजय कुमार महतो, प्रभात प्रसाद, अफजल हुसैन, गफूर अंसारी, होरील महतो, उर्मिला पटेल, अभिषेक राज, हुकुमदेव नारायण, प्रेमचंद महतो, आदि।

समाजसेवी दीपक रविदास, नारायण महतो, गंगाधर महतो, महावीर महतो, पोखन महतो, तैयब राय, नजरुल मौलाना, महमूद आलम, रामेधर महतो सहित विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 261 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *