Advertisement

कम्युनिटी ऑरचिट के तहत फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी व् फुटबॉल का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के सियारी में 25 जुलाई को फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण किया गया। वितरण कम्युनिटी ऑरचिट के तहत गोमिया पुलिस ने किया। यहां पेशेवर खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमिया थाना क्षेत्र के सियारी में कम्युनिटी ऑरचिट प्रोग्राम हम वर्दी वाले दोस्त हैं के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में आयोजक टीम के सभी फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गोमिया थाना के सीमावर्ती एवं अति सुदूरवर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने एवं विभिन्न खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही खेल के प्रति विशेष रुचि रखने वाले पेशेवर खिलाड़ियों को बोकारो पुलिस की ओर से हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया गया, ताकि पुलिस और ग्रामीण रहिवासियों के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सके।

मौके पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि फुटबॉल खेलने से शरीर स्वस्थ एवं मजबूत होता है। आज के युवाओं को खेल के प्रति रुचि रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के वर्तमान समय में खेल से ही देश का नाम विदेश में भी हो रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *