Advertisement

विभिन्न परियोजनाओं में कूड़ादान का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara Area) के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न कोयला परियोजनाओं में कूड़ादान का वितरण किया गया। उक्त जानकारी महाप्रबंधक कार्यालय के उप प्रबंधक सीएसआर चंदन कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीसीएल कथारा क्षेत्र में 28 जून को विभिन्न परियोजनाओं में कूड़ादान का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम बीते 16 जून  से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कथारा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में कूड़ादान का वितरण किया गया।

साथ ही रहिवासियों एवं कामगारों को आस पास साफ़ सफाई रखने और गीले कचरे तथा सूखे कचरे को अलग अलग कूड़ेदान में डालने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर परियोजनाओं के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *