Advertisement

कर्पूरी बस पड़ाव में जरूरतमंद बस चालकों के बीच कंबल का वितरण

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला मोटर व्यवसायी संघ के बैनर तले कर्पूरी बस पड़ाव में एक दिसंबर को जरूरतमंद बस चालकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में बस चालक उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला मोटर व्यवसाई संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने एक सौ जरूरतमंद ड्राइवरों के बीच में कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सिंह ने कहा कि कंबल वितरण की शुरुआत किया गया है।

यह कार्यक्रम पुरे ठंडे मौसम तक चलाया जाएगा और सभी जरूरतमंद चालकों को नि:शुल्क कंबल दी जाएगी। मौके पर अध्यक्ष के अलावा महासचिव संजीव कुमार सुमन, मनोज कुमार सिंह, रजनीश अग्रवाल, संतोष साह, रिंकू सिंह द्वारा भी कंबल वितरण किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *