विधायक द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में साइकिल का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय परिसर में 5 अक्टूबर को छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण मुख्य अतिथि के तौर पर गोमियां विधायक ने की।

जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में कल्याण विभाग की ओर से क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, उप मुखिया बासु यादव एवं पंकज जैन, पूर्व पंसस मालती देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस दौरान बीडीओ महादेव कुमार महतो एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आरके मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड के 17 स्कूलों से आये विद्यार्थियों के बीच 574 साइकिल का वितरण किया गया। विधायक डॉ महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं और सरकारी स्कूलों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब सरकारी स्कूलों में पठन पाठन की स्थिति भी सुधरी है।

विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी के तहत आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को साइकिल दिया जा है, जिससे स्कूल से दूरी पर रहने वाले बच्चे साइकिल से स्कूल जायेंगे। इससे समय का भी बचत होगा। वहीं साइकिल का सदुपयोग भी होना चाहिए। मौके पर सर्वानंद श्रीवास्तव, मल्लू यादव, अमित तिवारी, अर्जुन प्रजापति, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

 32 total views,  32 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *