Advertisement

वार्ड पार्षद द्वारा जरूरतमंदो के बीच 125 कंबल का वितरण

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म-पार्षद रिंकू

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फ़ुसरो नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 अंतर्गत सिंह नगर फुसरो में 25 दिसंबर को पार्षद प्रभात सिंह उर्फ रिंकू सिंह के द्वारा लगभग 125 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

मौके पर पार्षद सिंह ने कहा कि नप के वार्ड में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग, गरीब – असहाय जरूरत मंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरण किया गया। साथ हीं कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। हर संपन्न लोगों को गरीबों को मदद करनी चाहिए।

मौके पर पिंटू सिंह, सनी कुमार सिंह, ललन कुमार गुप्ता, सुगिया देवी, बैजनाथ गंझू, लक्ष्मी देवी, लखन दास, बुधनी देवी, दुलारी देवी, कुंती देवी, मूर्ति देवी, खुशी सिंह, रेखा कुमारी, वासनी देवी, ललिता देवी, मुक्ति देवी, जोगेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *