Advertisement

प्रधान कार्यालय सुखदेव नगर चास में परामर्श केंद्र के कामकाज को लेकर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सुखदेव नगर चास स्थित परिवार परामर्श केंद्र प्रधान कार्यालय में 24 जुलाई को बैठक की गयी। बैठक में केंद्र के कामकाज को लेकर चर्चा की गयी।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग जिला समाज बोर्ड बोकारो संस्था, महिला शिशु जन विकास समिति इस्पात नगर बोकारो द्वारा मंडल कारा चास में चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र चास वार्ड क्रमांक-17 के मकान क्रमांक 12 में मोहल्ला बैठक का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव आरती जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिवार परामर्श केंद्र की कामकाज और कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए संस्था की सचिव आरती जायसवाल ने कहा कि केंद्र में दर्ज मामलों जैसे पति-पत्नी विवाद, शराब से संबंधित पारिवारिक कलह, दूसरी शादी, बेटा-बहू विवाद, दहेज, सास-ससुर विवाद और पड़ोसी विवाद पर चर्चा की गयी। बैठक में यह भी बताया गया कि कितने मामलों का समाधान आपसी सहमति से किया गया है। साथ हीं मंडल कारा चास में बंद महिला बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, यथा अवसाद और चिंता से निपटने में मदद करने के लिए परामर्श प्रदान लागतार किया जा रहा है।

परामर्शी समर महतो ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए परिवार परामर्श केंद्र है। परामर्शी कविता कुमारी ने बताया कि महिला परामर्श केंद्र महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी समस्याओं का समाधान करने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। बैठक में ज्योत्सना देवी, सुषमा देवी, सुजाता देवी, बीणा गोराई, पूनम देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *