Advertisement

 प्रांतीय यादव महासभा की बैठक में संगठन की मजबुती पर चर्चा

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। बगोदर प्रखंड के हद में धरगुल्ली पंचायत अन्तर्गत पब्लीक स्कुल में एक नवंबर को प्रांतीय यादव महासभा की एक महत्वपुर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद गोप जबकी संचालन प्रो० दशरथ यादव ने किया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबुत बनाने को लेकर चर्चा की गई। वही प्रांतीय यादव महासभा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष राज किशोर यादव ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां एक प्रकार का कोढ है। इससे लोगों की सतर्क रहने की जरूरत है। बगोदर पुर्वी पंचायत के मुखिया शशिभूषण यादव ने कहा की हमारे समाज में दहेज प्रथा एक प्रकार से कुप्रथा हैं। दहेज लेना ओर दहेज देना घोर अपराध है। दहेज के कारण आज ना जाने कितनी बेटीया गर्भ में ही मार दी जाती है। दहेज मुक्त समाज बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य हैं। कार्यक्रम समाप्ति के पुर्व प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा सभी उपस्थित गणमान्यों को राधे कृष्ण के फोटोयुक्त कलेण्डर देकर विदा किया गया। मौके पर प्रांतिय यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जून यादव, शिवरत्न यादव, रमेश यादव, विजय यादव, दामोदर यदव, शिव शंकर यादव, तुलस यादव, विरेन्द्र यादव, मिथलेस यादव, प्रो० जागेश्वर यादव आदि काफी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।
अशोक सिंह-1/11/20.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *