विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में दीदी बाड़ी एवं आम बागवानी मित्र का प्रशिक्षण सभागार में आयोजित किया गया।
जिसमें आसपास के दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने किया।

प्रखंड कार्यालय के सभागार में 9 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि दीदी बाड़ी एवं आम बागवानी योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है।
इसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीदी बाड़ी योजना एवं आम बागवानी खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार का लक्ष्य है, फल एवं सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा उपज हो। इसका समुचित उपयोग कर बाजार में विक्रय कर लाभ भी कमाया जा सकता है।
मनरेगा के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी इसमें मजदूरी दर भी बढ़ाया गया है। यह कार्य लाभुक का अपना कार्य है। इसलिए मनरेगा के कार्य को करने के लिए लाभुकों को कोई संकोच नहीं होना चाहिए।
बीडीओ (BDO) ने कहा कि चल रही दीदी बाड़ी योजना का पैसा महिला लाभुक के खाते में ही आएगी। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के दर्जनों महिला एवं पुरुष रहिवासियों ने भाग लिया।
![]()












Leave a Reply