ढोरी माता का 66वां वार्षिक समारोह संपन्न

गोमियां विधायक, पूर्व सीएमडी, यूनियन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय नेतागण हुए शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District )के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित विश्व प्रसिद्ध ढोरी माता चर्च मैदान में 30 अक्टूबर को दो दिवसीय ढोरी माता का 66वां वार्षिक समारोह संपन्न हो गया। समारोही मिस्सा पूजा से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

समापन समारोह के अवसर पर गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto), सीसीएल के पूर्व सीएमडी बालास्वामी अकला, कई यूनियन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय नेतागण शामिल हुए।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य याचक खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनायक कंडुलना ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन विशेष है। जब देश के हर कोने से प्रभु ईशु के अनुयायी यहां आए हैं। जो हमारी विशेष मध्यस्तता से मिलने वाली माता मरियम से आशाएं एवं मनोकामना को लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि हर एक बेटा और बेटी अपनी मां पर आवश्यकता के लिए आशा रखते हैं। हमारी मनोकामना को माता जरूर पूरा करती हैं। हम सब विभिन्न परिस्थितियों में जीवन जी रहे हैं। हम दोनों के लिए मां मरियम श्रेष्ठ उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन को कैसे जिए। इसके लिए ईश्वर पर भरोसा और विश्वास को रखकर उन्होंने जीने की बात कही। फादर ने कहा कि चाहे परिस्थिति कितनी भी विपरीत हो मां मरियम पर विश्वास करें। येसु गौशाला में अत्यंत गरीबी में जिए। अपने घर द्वार छोड़कर मिस्र चले गए।

जहां उनके विरोधी को भी उन्हें क्रूश से मारे जाने का दु:ख था। महाक्रूश से बचने के लिए वह मिस्र चले गए थे। जहां उन्हें विश्वास था कि मां मरियम उन्हें जरूर मिलेगी और उनके दुःखो का अंत करेगी। ईश्वर पर निराशाजनक परिस्थिति में आशा बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं प्रभु ने हमें कुछ देने के लिए नियुक्त किए हैं। मां मरियम अनेकानेक देश से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष ढंग से सबों के संकट को दूर करते हैं।

उन्होंने कहा कि जारंगडीह ढोरी माता तीर्थालय में मां मरियम उपस्थित है। यह हमारी आशा है। उन्होंने कहा कि माता मरियम 12 जून 1956 को यहां तब प्रकट हुई जब रूपा सतनामी नामक कोयला खनिक जो ढोरी खदान में कोयला खोद रहा था। बार-बार खोदने के क्रम में उसे कोयले के बीच माता मरियम ने दर्शन दिए।

इस अवसर पर हजारीबाग धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो के नए पत्रिका का विमोचन फादर विनायक कंडुलना के द्वारा किया गया। पुस्तक का वितरण उपस्थित जनों के बीच किया गया। इस अवसर पर ढोरी माता समारोही मिस्सा गीत में प्रवेश भजन, दया याचना महिमा, अंतर भजन, जय घोष, विश्वास, आदि।

निवेदन, चढ़ावा, स्तुति गान, पिता हमारे, ईश मेंमना, हे प्रभु मोर दिलक राजा, परम प्रसाद, मरिया गान, मेरी आत्मा आदि गीत फादर नोर्वेट, फादर लकड़ा सहित ईसाई धर्मलंबीयों एवं महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए।

आयोजित समापन समारोह में नृत्य की प्रस्तुति संत एंथोनी स्कूल जारंगडीह, संत मारिया स्कूल, कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल, कार्मेल स्कूल करगली, लोयला स्कूल गोमियां, संत अन्ना स्कूल कुरपनिया तथा कारो स्कूल के बच्चियों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सभा को सम्मोहित कर दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन माइकल लकड़ा के द्वारा किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, सीसीएल के पूर्व सीएमडी बालास्वामी अकला के अलावा कथारा क्षेत्र के प्रभारी महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता, जिला परिषद सदस्या शहजादी बानो, डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य अभियंता, दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि, यूनियन प्रतिनिधि सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो, आदि।

यूनियन नेता आर इग्नेश, सचिन कुमार, मुकेश सिंह, विधायक के आप्त सचिव सुमित कुमार, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान, जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन आदि उपस्थित थे।

इस मौके पर वार्षिक समारोह में ईसाई धर्मावलंबीयो में फादर विनोद लकड़ा, फादर अनमोल एक्का, फादर निखिल मिंज, फादर रमेश, फादर सिक्सेज एक्का, फादर लूरेंटस, फादर अविनाश, फादर नेलसन, फादर विशप रेहन, फादर मुक्ति फिलरेंज, फादर सुबल सुरीन, फादर एच आर रेजेज, आदि।

फादर विनोद कीड़ो, फादर अनुरंजन टोप्पो, फादर एलेक्स, फादर सुनील बेड़ो, फादर विजय होरो, फादर जॉर्ज एक्सुली, फादर फैशन कुल्लू, फादर आई सी मैथ्यू, फादर सिरिक जोशेफ, फादर जयप्रकाश, फादर अल्बर्ट केरकेट्टा, फादर रोमानूस केरकेट्टा, फादर जॉन केसी, फादर अनूप लकड़ा, आदि।

फादर विजय मिंज, फादर मॉरिस कुल्लू, फादर टॉमी, फादर संतोष टोपनो, फादर अंथोनी केजी, फादर साइमन मिंज, फादर एस्टे कुजूर, फादर शिरीन टोप्पो, फादर नॉरबेट लकड़ा, फादर पुलूस कंडुलना, फादर प्रदीप टोप्पो आदि उपस्थित थे। यहां मंच का संचालन लोयला स्कूल गोमियां से दिव्या खाका, बोकारो थर्मल से रेमंड मिंज के द्वारा किया गया।

 264 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *