माता रानी की कर्णप्रीय भजनों से देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

अंगवाली के पूजा समिति द्वारा माता जागरण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली में आयोजित शारदीय नवरात्र के अवसर पर बीते 22 अक्तूबर महाष्टमी की रात पूजा समिति द्वारा माता जगराता का आयोजन किया गया। जगराता में कर्णप्रिय भजनो पर रातभर झूमते रहे श्रद्धालु गण। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से माता जागरण का आकर्षक आयोजन किया गया।

बता दें कि, यह प्रस्तुति कतरास (धनबाद) की आराधना भक्ति माताजागरण ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन आमंत्रित प्रतिनिधि झामुमो नेता व जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने समिति के अध्यक्ष सत्यजीत कुमार मिश्रा, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार तथा अन्य प्रतिनिधियों के साथ फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य मुर्मू ने अपने संबोधन में गांव की उन्नति, सुख, समृद्धि की कामना मां दुर्गा से की। इधर जागरण ग्रुप के मुख्य सचेतक भजन गायक ललित कुमार द्वारा गायक व वाद्य कलाकारों का परिचय सबों से कराया गया।

मंच पर भजन गायिका आरती एवं एलिसा चौहान द्वारा चरणों पे गोरी मां, भांग पीके, बिगड़ी मेरी बना दो शेरोवाली मईया, मानो तो मैं गंगा मां हूं सहित दर्जनों भजनों की प्रस्तुति एवं थिरकन से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन जीत लिया।

जानकारी के अनुसार जगराता के प्रारंभ में गायक आनंद चोबे द्वारा गणेश वंदना एवं बजरंग बली की भजन प्रतुति से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। एम एस कुमार ने भी प्रस्तुति दी। वाद्य यंत्रों की झंकार में रमेश सिंह, उमेश सिंह, नाथू केवट, सोनू विजन आदि ने खूब कला बिखेरी। जगराता में पुरुषों की अपेक्षा महिला दीर्घा खचाखच भरा था। बच्चे व् बच्चियों ने जगराता आयोजन का भरपूर लुफ्त उठाया। मंच संचालन संतोष नायक ने किया।

इस अवसर पर पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार द्वारा विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जैप के कई जवानों को पदस्थापित किया गया था। मौके पर आमंत्रित भाजपा के प्रदेश कार्य सदस्य देवी दास, झामुमो पेटरवार प्रखंड सचिव ललन सोनी, आदि।

पूजा समिति के मोती रजवार, समाजसेवी प्रकाश मिश्रा, परशुराम नायक, दीनदयाल मिश्रा, दामोदर मिश्रा, अमित मिश्रा, अजय ठाकुर, राजकुमार जयसवाल, मंटू गोप, प्रसादी रजवार, पवन नायक, विवेक मिश्रा, नीतीश मिश्रा, अजीत रविदास, भोला राज, मनोज रविदास, सोनू कपरदार आदि ने सहयोग किया। मंच पर दुर्गा पूजा में अथक मेहनत कर चंदा यानी सहयोग राशि उगाही करने वाले दो दर्जन तहसीलदारों को सम्मानित किया गया।

 

 146 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *