Advertisement

श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भगवान चित्रगुप्त का किया विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त भगवान भूल न जाना अगले बरस तुम्हें फिर से है आना के जय घोष से गूंज उठा तेनुघाट, जब चित्रांश परिवार भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाले।

इससे पूर्व बीते 27 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की पूजा पाठ कर चित्रांश परिवार द्वारा सामूहिक प्रीति भोज भी कराया गया। दूसरे दिन 28 अक्टूबर की सुबह पूजा पाठ कर दोपहर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का श्रद्धा भाव से दामोदर नदी में विसर्जन किया गया।

इस मौके पर संरक्षक रेखा सिन्हा, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, हरि शंकर प्रसाद, बिपिन बिहारी लाल, जनार्दन प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा एंव लाला त्रिपुरारी लाल, अध्यक्ष अजीत कुमार लाल, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, तरुणी प्रकाश श्रीवास्तव एवं आनंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, आदि।

सुजीत कुमार सिन्हा, अजय कुमार अंबष्टा, वेंकट हरि विश्वनाथन एंव सुनील कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार अंबष्टा, सहायक सचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं नवीन कुमार सिन्हा, संगठन सचिव कुंदन कुमार सिन्हा, संतोष कटरियार, शैलेश कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा, आदि।

प्रीतीश आनंद (छोटू) एवं बिट्टू, कोषाध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष विजय कुमार अंबष्टा, गोपाल जी विश्वनाथ एवं योगेश नंदन (शेरू), अरुनी प्रकाश श्रीवास्तव, उज्जवल कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, अक्षत आकाश सिन्हा सहित तेनुघाट चित्रगुप्त महा परिवार के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *