प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। श्रावण मास की चौथे व अंतिम सोमवारी 16 अगस्त को सोमवारी व्रत को लेकर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालु प्रातः से दोपहर तक पूजा व जलाभिषेक के लिये जुटते रहे। जलाभिषेक के साथ बिल-पत्र भी भगवान शिव को अर्पण किये गए।
बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के महादेव पत्थर धाम में नजदीक के जोरिया से एवं छपरडीह के शिवमन्दिर में निकट के दामोदर-खांजो संगम तट से कांवर में जल लाकर श्रद्धालु देवाधी देव शिव को अर्पण किए।
अंगवाली में संतोष बाबा, राजेश बाबा, छापरडीह के गौरबावा, महादेव पत्थर धाम में रामपद बाबा, बहरागोड़ा में शिवकुमार, चलकरी के मंदिर में गोवर्धन पंडित ने श्रद्धालुओं को सोमवारी का पूजा कराया।
इधर हनुमान मंदिर में प्रफुल बाबा द्वारा शिवपुराण का पाठ किया गया। जहां सभी श्रद्धालु एवं व्रतधारी माताएं, युवतियां श्रद्धापूर्वक लॉकडाउन के नियमो का पालन करते हुए पूजा में भाग लिए।
![]()












Leave a Reply