विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटवार थाना क्षेत्र से बदहवास घूमती विक्षिप्त महिला को गोमियां प्रखंड के हद में आईईएल (IEL) कसवागढा स्थित माहेर संस्था ने सहारा दिया है। संस्था जल्द ही विक्षिप्त महिला का परिजनों का पता लगाएगी।
जानकारी के अनुसार पेटरवार थाना गश्ती दल को बीते 6 सितंबर की संध्या करीब 6 बजे एक विक्षिप्त महिला घूमती हुई मिली। पेटरवार पुलिस अवर निरीक्षक चंदन भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा पूछे जाने पर वह महिला अपना नाम नैना सोय, पति दशरथ सोरेन जमशेदपुर बता रही है। इसकी जानकारी चंदन भारती ने अपने वरीय अधिकारियों एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को दी।
इस बीच पुलिस अवर निरीक्षक चंदन भारती ने कई संस्थाओं से संपर्क किया, लेकिन कोई भी उस महिला को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ।
तब जाकर 7 सितंबर को आईईएल स्थित कसवा गढ़ा माहेर संस्था में लाकर कागजी कार्रवाई करते हुए महिला को संस्था में सौंप दिया गया, ताकि उस महिला का उचित देखभाल हो सके।
इस संबंध में माहेर संस्था के इंचार्ज राजेश कुमार कुजूर ने बताया कि महिला को जब लाया गया तो अपना पता जमशेदपुर बता रही है तो कभी चाईबासा। जल्द ही संस्था के द्वारा इनके परिजनों का पता किया जाएगा।
![]()












Leave a Reply