Advertisement

प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो के उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने 4 दिसंबर को जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में आगामी 11 दिसंबर को हजारीबाग (Bokaro district) में प्रस्तावित प्रमंडल स्तर पर आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर अपर समाहर्ता सादात अनवर समेत सभी विभागों के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि आगामी 11 दिसंबर को हजारीबाग में प्रमंडल स्तर पर आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का मेगा शिविर आयोजित किया जाना है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाना है।

उन्होंने सभी विभागों से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित लाभुकों की संख्या की जानकारी ली एवं कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से शामिल होने वाले लाभुकों के संबंध में विभागों से प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने कृषि, मत्स्य, गव्य विकास, भूमि संरक्षण, जेएसएलपीएस, कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वन प्रमंडल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग आदि के पदाधिकारियों से विभिन्न योजनावार प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन का अवलोकन किया और सूचीबद्ध लाभुकों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर निर्देश दिया।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी रविशंकर मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी मारकश हेंब्रम, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, उत्पाद अधीक्षक, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *