उपायुक्त ने की धान अधिप्राप्ति योजना अनुश्रवण समिति की बैठक

सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी/स0प्र0 पदाधिकारी एवं जनसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है-उपायुक्त
शेष कृषकों से नया आवेदन (New application) प्राप्त कर संबंधित अंचल अधिकारी (Circle officers) से भूमि सत्यापित कर आवेदन की ऑनलाईन (Online) प्रवृष्टि करने का दिया निर्देश
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। खरीफ विपणन मौसम वित्तिय वर्ष 2020-21 अन्तर्गत 24 नवंबर को उपायुक्त राजेश सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ट में धान अधिप्राप्ति योजना के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के बैठक की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने 13 पैक्सों का प्रस्ताव दिया। जिसमें से तत्काल 8 केन्द्रों पर धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु चयन किया गया। शेष 5 पैक्सों को प्रतीक्षा सूची में रखते हुए निर्णय लिया गया कि आवश्यकतानुसार कृषकों की संख्या में वृद्धि होने पर इन केन्द्रों पर धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जायेगा। उक्त चयनित 8 केंद्रों में विभिन्न प्रखंडों में अधिप्राप्ति हेतु विभिन्न पदाधिकारियो व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उक्त केंद्रों पर प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक का नाम, पदनाम एवं मोबाईल नंबर सहित प्रतिनियुक्त जनसेवक का नाम एवं मोबाईल नंबर पैक्स अध्यक्ष/प्रबंधक का नाम, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर का विवरणी निम्नलिखित है :-
1.चास (राधानगर पैक्स) में रामायण सिंह बिसेन (सह0प्र0 पदा0) 8987650954, कुमार विरेन्द्र
9470171651, भरत भूषण ठाकुर 9708588771 एवं कुमार विकास ओझा 6201222703
2.चन्दनकियारी(चन्द्रा पैक्स)में कौशल किशोर मिश्रा, सह0प्र0 पदा0, 9470669534 पति महतो, 9955587276 हरेन्द्र नाथ चौधरी 9234462868 शब्बीर इमाम
8969643922
3.गोमियां(गोमियां व्यापार मंडल) त्रिभुवन कुमार सिंह, सह0प्र0 पदा0, 9431190285 अंचल कुमार 7870623679 रणविजय सिंह 9931537456 महेन्द्र कुमार
9004868361
4.कसमार (बगदा पैक्स) जितेन्द्र कुमार भगत, प्र0सह0प्र0 पदा0, 8210547624 हरेन्द्र कुमार 8862825939 विष्णु चरण महतो 9113103811 भोला साव
9304730857
5.पेटरवार(बुण्डु पैक्स) जितेन्द्र कुमार भगत, प्रभारी प्र0सह0प्र0 पदा0, 8210547624 पुष्पा कुमारी
9430132500 कैलाश महतो 9162970511 दीपा कुमारी
9572964040
6.नावाडीह(पोटसो पैक्स) मुकुट बाड़ा (सह0प्र0 पदा0) 9431392603, प्रणव कुमार सिंह 9934752739, टेकलाल महतो 7250967936 नवरंगी लाल महंतो 9572671310 तथा
7.जरीडीह( गायछन्दा पैक्स) मनोज कुमार, सह0प्र0 पदा0, 9608118106 रंजीत कुमार
9661394092 हरिनारायण दास 9939985919 सनोज कालिंदि 8294923803
8.चन्द्रपुरा(नर्रा पैक्स) संतोष कुमार, सह0प्र0 पदा0, 8210069023 पम्पा मल्लिक
7209735284 निरंजन कु0 महतो 9939377508 किशन कुमार 7903464140
प्रतीक्षा सूची में दर्ज धान अधिप्राप्ति केन्द्रों की विवरणी निम्नवत है, जिसमे पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक का नाम सहित अन्य विवरणी है :-
1.गोमियां(कुन्दा पैक्स) झमन महतो, 8002686579
2.कसमार (सिंहपुर पैक्स) भरत किशोर साव, 9931126301
3.चन्दनकियारी(झालबड़दा पैक्स) संजय सिंह चौधरी, 9939556227
8340587268
4.नावाडीह(पेंक पैक्स) वासुदेव महतो, 9661882237
5.जरीडीह (अराजु पैक्स) मो0 इजराईल अंसारी, 7992374544
उपायुक्त राजेश सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छुटे हुए शेष कृषकों से नया आवेदन पत्र प्राप्त कर संबंधित अंचल अधिकारी से भूमि सत्यापित कराते हुए आवेदन पत्र की ऑनलाईन प्रवृष्टि हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों को निबंधित कराया जा सके। जिला कृषि पदाधिकारी अपने स्तर से इच्छुक कृषकों के निबंधन हेतु सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, कृषक मित्रों एवं जनसेवकों को प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवेदन पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी अंचल अधिकारी बोकारो जिला को निर्देश दिया कि संबंधित कृषकों से प्राप्त आवेदन पत्र में वर्णित भूमि के रकवा आदि का सत्यापन प्रतिवेदन यथाशीघ्र देना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त सिंह ने कहा कि चयनित सभी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर यथाशीघ्र धान क्रय किया जायेगा। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित पदाधिकारियो को निर्देश दिया कि वर्तमान में विभागीय पोर्टल पर 2020-21 हेतु निबंधित सभी किसानों को धान बिक्री हेतु एसएमएस द्वारा सूचित करेंगे एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक क्रय केन्द्रों पर निर्धारित मानदंड के अनुसार बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित करेंगे, जिसमे धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया वर्णित हो।
उपायुक्त राजेश सिंह ने जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2020-21 अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रूपये प्रति क्विंटल साधारण एवं 1888 रूपये प्रति क्विंटल ग्रेड-ए के अतिरिक्त प्रति क्विंटल 182 रूपये के दर से बोनस भुगतान का व्यापक प्रचार-प्रसार अपने स्तर से पोस्टर/बैनर एवं मोबाईल वैन के माध्यम से करेंगे।
*धनबाद जिले के राईस मिलों का चयन कर उसकी टैंगिग निकटतम क्रय केन्द्रों से करने का निर्देश*
उपायुक्त सिंह ने बताया कि धान की मिलिंग हेतु मिंलिग क्षमता के अनुरूप धनबाद जिले के राईस मिलों का चयन कर उसकी टैंगिग निकटतम क्रय केन्द्रों से कराने का निर्णय लिया गया। टैंगिग से पूर्व जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, धनबाद आश्वस्त हो लेंगे कि राईस मिल चलित अवस्था में हो एवं कोई भी मिल डिफोल्टर नही हो या उसके उपर किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज न हो। यह भी निर्णय लिया गया कि राईस मिलों द्वारा अग्रीम सीएमआर लिया जाय। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सादात अनवर, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 281 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *