Advertisement

रामदयाल चौक का ट्रांसफार्मर जलने से जलापूर्ति ठप्प, चिरनिद्रा में विभाग-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर रामदयाल चौक स्थित ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से जला पड़ा है। इससे जलापूर्ति ठप्प है। ग्रामीणों में भीषण पेयजल संकट है। ऊमस भरी गर्मी में ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं, लेकिन विभाग चीर निद्रा में सोई हुई है।

स्थानीय रहिवासियों के बुलावा पर पहुंचे भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने 17 जुलाई को स्थानीय रहिवासियों से उनकी समस्याओं को सुना।

अंत में ग्रामीणों ने तय किया कि यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर बदलकर विधुत आपूर्ति बहाल नहीं किया जाता है तो विभागीय अक्रमन्यता के खिलाफ आगामी 19 जुलाई को ट्रांसफार्मर स्थल पर सांकेतिक सड़क जाम आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर नेताद्वय ने कहा का भाकपा माले जन समस्याओं से जुड़ा आंदोलन की पार्टी है। अधिकारियों के ध्यानाकर्षण को भाकपा माले आंदोलन चलाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *