Advertisement

जरीडीह मुख्यालय के सामने भाजपायीयों का प्रर्दशन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। भाजपा (Bhajpa) के द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रमों के तहत 21 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रख़ंड मुख्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रर्दशन का नेतृत्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित लाल सिंह एवं पर्यटन प्रकोष्ट के मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ‌‌‌विकास विरोधी है। क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। सरकारी खजाने की लूट मचाई जा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार मजदूर-किसान विरोधी है। मानव श्रृंखला कार्यक्रमों के तहत जरीडीह प्रख़ंड मुख्यालय में जरीडीह प्रख़ंड विकास पदाधिकारी उज्वल कुमार सोरेन को स्मार पत्र भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा।

मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर रजक, जरीडीह किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार ठाकुर, बोकारो जिला उपाध्यक्ष बासुदेव मिश्रा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुनिल कुमार मंडल, पूर्व भाजपा जरीडीह प्रख़ंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र प्रजापति, सतीश चंद्र राय, बैजनाथ नायक, राजेश कुमार सिंह, गोविंद टुडू, विक्रम गोस्वामी  आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *