बोकारो जिले में महिला प्रताड़ना के अधिक मामले-दीप्ति झा

तिरुपति संस्था द्वारा बोकारो में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। तिरुपति संस्था द्वारा 12 मदस को बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर दो स्थित काली मंदिर के समीप विश्व महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो एसपी चंदन झा (Bokaro SP Chandan Jha) की धर्म पत्नी दीप्ति झा तथा विशिष्ट अतिथि बोकारो सयंत्र के पर्यावरण महाप्रबंधक नवीन श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित तिरुपति संस्था की अध्यक्षा शैला मनोरमा खलखो, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीप्ति झा ने कहा कि बोकारो जिला (Bokaro district) में जागरूकता के अभाव में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की अधिक घटना देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे बातो को लेकर पति-पत्नी आपस में उलझकर अलग हो रहे हैं। यह शुभ संकेत नहीं है। महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने।

महिला में सहनशक्ति है तो महिला दुर्गा और शक्ति का प्रतीक भी है। उन्होंने यहां मैथिली गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांगितमय भाव जगा दिया। विशिष्ट अतिथि नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि नारी यदि नहीं रहे तो पुरुष का जीवन अधूरा है।

नारी ही पुरे घर को संभालती है। रिश्ते की अहमियत को बनाये रखती है। कृपया समाज में लिंग भेद न बनाएं। श्रीवास्तव ने इस अवसर पर रसपूर्ण फिल्मी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

संस्था की सचिव एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की निदेशक, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव संगीता तिवारी की अध्यक्षता एवं संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

मौके पर सी डब्लू सी बोकारो जिलाध्यक्ष शंकर रवानी, तिरुपति संस्था की अध्यक्षा शैला मनोरमा खलखो, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी, आदि।

उपाध्यक्ष जय शर्मा, बोकारो जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार, अखिलेश प्रसाद, अशोक कुमार वर्मा, हदीश अंसारी, राजेश्वर कुमार, दिनेश कुमार, धनबाद जिलाध्यक्ष बसंत कुमार राम, मोइन अंसारी, रमेश पासवान का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, ट्रैफिक रूल्स, व्हाट्सएप फेसबुक पर छेड़खानी जैसे मैसेज आदि पर डटकर मुकाबला करने की बात बताई गई।

इस क्रम में बताया गया कि किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाओं को 100 नंबर डायल कर पुलिस की त्वरित सुरक्षा प्राप्त करना चाहिए। कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्व का निर्वाह करने तथा समाज में शरारती और असामाजिक तत्वों से डटकर मुकाबला करने की बात कही गई।

साथ ही हेलमेट पहनना, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ बाईक एवं वाहन चलाना, ट्रिपल राइड न करना, छेड़खानी होने पर परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस से मदद लेना आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपने कार्यक्षेत्र और सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर तिरुपति संस्था द्वारा लगभग 200 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड की टीम से महामंत्री शशि आचार्य, सीमा कौर, रीना सिंह, रजिया बेगम, लक्ष्मी देवी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की 7 छात्रा, जुझारू पत्रकार अलका मिश्रा को सम्मानित किया गया।

 303 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *