झारखंड की हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल-बाबूलाल मरांडी
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल (BJP Lagislature party) के नेता बाबूलाल मरांडी ने 26 फरवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित 16वीं लोकसभा के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में आपराधिक गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके कारण आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात में एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा करना किसी के भी जीवन के लिए खतरा बन गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य (State) की खनिज संसाधनों को लूटा जा रहा है, जिससे राजकोष को राजस्व का नुकसान हो रहा है। झारखंड केंद्र की योजनाओं को लागू करने में पिछड़ रहा है, चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हो, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हो या हर घर जल योजना।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश में बोली जाने वाली सभी भाषाओं का सम्मान करती है, जबकि राज्य सरकार ने झारखंड के सभी जिलों में उर्दू को वोट बैंक की राजनीति के लिए क्षेत्रीय भाषा सूची में शामिल किया है।
उन्होंने कहा कि देश के 5 राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सरकार को सभी मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे को सरकार ने वसूली अभियान में लगा रखा है। उसे औजार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार (State Government) तुष्टीकरण की राजनीति में पूरी तरह लीन है। कहा कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित है। युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं। बालू, गिट्टी और कोयला की दिनदहाड़े चोरी हो रही है। झामुमो और कांग्रेस नेताओं का चोरी में गठजोड़ साफ दिखाई दे रही है।
नेता द्वय डीवीसी बेरमो माइंस पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता कपिल देव सिंह को श्रद्धांजलि दिया। उनके परिजनों को ठाढस बँधाया। इसके पश्चात भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष गिरजा देवी के आवास दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी पहुंचे। जहां पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
मौके पर 16वीं लोकसभा के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, जिलाध्यक्ष भरत यादव, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, वरीय नेता डॉक्टर प्रहलाद बरनवाल, लीला देवी, मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, जयदेव राय, दिनेश सिह, भैरव महतो, शंकर सिन्हा, जितेंद्र सिंह, संजय प्रसाद, सुरेश दुबे, नवल किशोर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply