Advertisement

डेकोरेटर एशोसियेशन जोन 7 ने लगाया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर

शिविर में 39 की नेत्र जांच में 26 में पाये गये मोतियाबिंद के लक्षण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला डेकोरेटर एशोसियेशन जोन 7 द्वारा 8 फरवरी को जिला के हद में मकोली मोड़ स्थित एलपी मैरेज हॉल परिसर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्धाटन एशोसियेशन जोन 7 के जिला महासचिव अनुप कुमार सिंहा, संरक्षक लोकेश्वर महतो उर्फ मास्टर, अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ एम आलम एवं उनके सहयोगी आशा, मिथून महतो, मो. ताहिर, अफताब आलम ने 39 मरीजों का नेत्र जांच किया, जिसमें से 26 मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पायी गयी।

जिसका ऑपरेशन हाजी एआर मेमोरियल आंख अस्पताल कथारा में की जाएगी। सभी मरीजो को वाहन से कथारा भेजा गया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि मनुष्य के शरीर में आंखें सबसे महत्वपूर्ण इंद्रिय हैं, जिनके बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। कहा गया कि बढ़ती उम्र में आंखों में मोतियाबिंद होना आम बात है, लेकिन धन के अभाव में ऑपरेशन न करा पाने से पीड़ित को अंधता का दंश झेलना पड़ सकता है। ऐसे में जल्द उपचार कराना चाहिए। कहा गया कि मरीजो को इलाज करवाने हेतु किसी प्रकार की दिक्कत नही होने दिया जायगा। साथ ही मरीजो के ऑपरेशन के बाद उन्हे चश्मा, लेंस आदि मुहैया कराया जायगा।
मौके पर इजहारूल हक, प्रेम रवानी, संतोष महतो, बैजू मालाकार, महेंद्र राम, उमेश केवट, पिंटू नायक, मनोज रजक, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *