Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर प्रांतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गांधीनगर स्थित सुनील सिंह के आवासीय परिसर में बीते 23 जुलाई को क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों द्वारा बैठक की गयी। बैठक में प्रांतीय कवि सम्मेलन आयोजित करने के लिए दिन व स्थान सहित अन्य सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जानकारी देते हुए 24 जुलाई को कथारा रहिवासी बैरिस्टर सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रांतीय कवि सम्मेलन आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स क्लब कथारा में आयोजित किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पुनः एक बैठक की जाएगी। जिसकी तिथि व समय की जानकारी तय कर सभी को दे दी जाएगी। प्रिंस बैजनाथ ने कहा कि प्रांतीय स्तर के कवि सम्मेलन में कवियों द्वारा हास्य रस, श्रृंगार रस, वीर रस आदि विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता बैरिस्टर सिंह तथा संचालन टीडी नायक ने किया। जबकि बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा सुनील सिंह ज्वलंत, एनपी सिंह, अनिल कुमार पाठक ‘अतुल्य’ अनिल सिंह, पंकज पांडेय आदि की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आम सहमति व्यक्त की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *