Advertisement

संयुक्त बैठक में 12 फरवरी के आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

अपराधी की गोली से युवक की मौत के बाद रहिवासियों द्वारा सड़क जाम

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से 8 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के जनता मैदान में संयुक्त श्रम संगठन, संयुक्त किसान संगठन एवं संयुक्त खेत-मजदूर संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा के रामप्रीत पासवान की अध्यक्ष मंडली एवं एसयूसीआई के चंद्रशेखर राय एवं किसान महासभा के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह के संयुक्त संचालन से किया गया।

बैठक में बिहार राज्य आशा संघ के सविता सिंह, पाकीजा खातुन, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के गिरजा देवी, किसान महासभा के शंकर सिंह, मो. अबुबकर, इनौस के मो. एजाज, भाकपा के मो. अलाउद्दीन, राजहंस कुमार, विश्वनाथ पंडित, राजेश कुमार, एसयूसीआई के सुरज कुमार, उपेंद्र कुमार, चंदन साह, मनटून पासवान, विष्णुदेव सिंह, पलटन साह, विलास कुमार, विकास कुमार, लाल बाबू राय आदि ने भाग लेकर अपना विचार व्यक्त किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं भाकपा नेता रामप्रीत पासवान ने कहा कि मोदी सरकार 44 श्रम कोड को खत्म कर 4 श्रम कोड बनाई है जो मजदूर विरोधी है। कहा गया कि 2025 विधुत एवं बीज विधेयक किसान विरोधी कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाला है। मनरेगा को खत्म कर महात्मा गांधी का नाम हटाकर जीरामजी कर दिया गया है जो मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को यथावत रखने, 44 श्रम कोड जारी रखने, बिजली और बीज विधेयक वापस लेने आदि की मांग पर 12 फरवरी को सभी 12 ट्रेड यूनियन, किसान-मजदूर संगठनों द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल का अह्वान किया गया है।

इस आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर 12 फरवरी को 11 बजे से ताजपुर के गांधी चौक से संयुक्त जुलूस निकालकर बाजार भ्रमण करते हुए राजधानी चौक पर धरना-प्रदर्शन-सभा का आयोजन किया जाएगा। नेताओं ने ताजपुर वासियों से भाग लेकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

एक अन्य समाचार के अनुसार 8 फ़रवरी को ताजपुर थाना क्षेत्र के दर्जीनिया चौर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर मिर्जापुर रहिवासी पलटन सहनी का 32 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार बताया जा रहा है। उसे दर्जीनिया चौर में गोली मार कर हत्या की गयी है। घटना के बाद आक्रोशित रहिवासियों ने ताजपुर के गांधी चौक पर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। इस अवसर पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जांच कर हत्यारे की गिरफ्तारी एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग समस्तीपुर जिला प्रशासन से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *