नौलखा मंदिर में ब्रह्मोत्सव रजत जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाए जाने का निर्णय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर परिसर में 24 दिसंबर बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में वार्षिक उत्सव ब्रह्मोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाए जाने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि, आगामी फरवरी माह में ब्रह्मोत्सव रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा जो 19 से 24 फरवरी तक चलेगा। इस ब्रह्मोत्सव में देश और विदेश के अनेक जगद्गुरु, संत महंत शामिल होंगे। साथ ही वृंदावन की प्रसिद्ध रास लीला का भी आयोजन होगा।

इस समारोह को ऐतिहासिक रुप में मनाने के लिए नौलखा मंदिर प्रांगण में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित प्रथम बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्व सम्मति से उपस्थित श्रद्धालुओं व गणमान्य जनों ने ब्रह्मोत्सव रजत जयंती समारोह को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। लक्ष्मणाचार्य स्वामी की उपस्थिति में कई बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आगामी 19 फरवरी से 24 फरवरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए समन्वय समिति के गठन का निर्णय लिया गया। जगद्गुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य ने कहा कि इस बार ब्रह्मोत्सव में देश और विदेश के अनेकानेक जगद्गुरु, संत, महन्त एवं वृन्दावन की प्रसिद्ध लीला का दर्शन होगा। सभी कार्यक्रम भूतो न भविष्यति के संकल्प के साथ मनाया जायेगा।

बैठक में दिलीप झा को अध्यक्ष, रमाकांत सिंह को उपाध्यक्ष, पंडित नन्द किशोर तिवारी को कोषाध्यक्ष, अमरनाथ सिंह, ठाकुर अरुण सिंह एवं कृष्ण बिहारी पांडेय अनुशासन निरीक्षक, समाज सेवी लाल बाबू पटेल को स्वागताध्यक्ष, दिलीप सिंह उर्फ शैलेन्द्र प्रताप को सूचना प्रसारण का प्रभारी सर्व सम्मति से बनाया गया।

मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना

बैठक की शुरुआत में मन्दिर विकास के लिए समर्पित सदस्य सह लक्की ड्रग्स के संचालक रामेश्वर सिंह जिनका पिछले दिन वैकुण्ठ गमन हो गया की आत्मा की शांति के लिए श्रीगजेन्द्र मोक्ष भगवान से मौन प्रार्थना की गई। मंदिर प्रबंधक नंद कुमार बाबा ने बताया कि आजकल मन्दिर में धनुर्मास का विशेष उत्सव चल रहा है।

प्रातःकाल पांच बजे श्रीगोदा रंगनाथ भगवान का पूजन कर मीठा व नमकीन पोंगल का प्रसाद वितरण किया जाता है। कहा कि मकर संक्रान्ति के दिन श्रीगोदा-रंगनाथ विवाह महोत्सव मनाया जायेगा।

 255 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *