चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक में पूजा धूम धाम से मनाने का निर्णय

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। चित्रगुप्त पूजा धूम धाम से मनाने कक लेकर 17 अक्टूबर को चित्रगुप्त महापरिवार तेनुघाट की एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तेनुघाट महापरिवार के अध्यक्ष अजीत कुमार लाल ने की।

तेनुघाट चित्रगुप्त मंदिर में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चित्रगुप्त पूजा हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे आस्था पूर्वक एवं धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा के लिए कमेटी का गठन किया गया।

जिसमें संरक्षक रेखा सिन्हा, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, हरि शंकर प्रसाद, बिपिन बिहारी लाल, जनार्दन प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा एंव लाला त्रिपुरारी लाल, अध्यक्ष अजीत कुमार लाल, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, तरुणी प्रकाश श्रीवास्तव एवं आनंद श्रीवास्तव, आदि।

उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, अजय कुमार अंबष्टा, वेंकट हरि विश्वनाथन एवं सुनील कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार अंबष्टा, सहायक सचिव सत्येंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं नवीन कुमार सिन्हा, आदि।

संगठन सचिव कुंदन कुमार सिन्हा, संतोष कटरियार, शैलेश कुमार सिन्हा, रोहित सिन्हा, प्रीतीश आनंद (छोटू) एवं बिट्टू, कोषाध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष विजय कुमार अंबष्टा, गोपाल जी विश्वनाथ एवं योगेश नंदन (शेरू) का सर्व सम्मति से चयन किया गया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा अरुनी प्रकाश श्रीवास्तव, उज्जवल कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, अक्षत आकाश सिन्हा सहित तेनुघाट चित्रगुप्त महा परिवार के सदस्यगण मौजूद थे।

 106 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *