Advertisement

मुलायम सिंह यादव का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति-अजय

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर की अहले सुबह निधन हो गया। उनका असमय चला जाना बेहद ही दु:खद है। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी नेता अजय मालाकार ने 10 अक्टूबर की संध्या एक भेंट में कही।

रालोजपा बिहार प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने बताया कि दिवंगत मुलायम सिंह यादव बिगत कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था उन्होंने आज अस्पताल में ही आखिरी सांस ली जिससे देश में एक शोक की लहर दौर उठी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश के राजनीतिक जगत के लिए यह अपूरणीय क्षति हुई जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती।

मालाकार ने कहा कि दिवंगत यादव सदा सरल स्वभाव, मृदुभाषी, सदा सादगी जीवन एवं धरतीपुत्र के नाम से जाने जाते थे। उनके निधन से आज देश में एक युग का अंत हो गया।

उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करनेवालो में रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार, सत्यनारायण शर्मा, नागेंद्र सिंह, शिवनाथ पासवान, कामेश्वर सिंह, गौरीशंकर पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, डॉ इंद्रभूषण ठाकुर, विमल ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने गहरा दु:ख जताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *