Advertisement

अस्पताल में चिकित्सारत युवक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

सात दिन पूर्व हुआ था एक सड़क हादसे का शिकार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार थाना (Peterwar police station) के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत खेड़ो बस्ती निवासी संतोष ठाकुर नामक 36 वर्षीय युवक की मौत 9 दिसंबर को तड़के बीजीएच बोकारो में इलाज के दौरान हो गई। उसके निधन से परिवार में मातम छा गया एवं पूरे गांव व आसपास क्षेत्र के लोग भी शोकाकुल हो गये।

मालूम हो उक्त युवक बीते तीन दिसंबर को ही एक बाईक में पीछे सवार था, कि बालीडीह स्थित टॉल टैक्स के पश्चिम भाग में एक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गये थे।

बाइक चालक की स्थिति में तो सुधार देखी गई पर संतोष बीजीएच में लगातार अचेतावस्था में पड़ा रहा। चिकित्सकों की टीम परिजनों को आश्वस्त करते रहे। अंततः उसने 9 दिसंबर को दम तोड़ दिया।

मृतक की विधवा उर्मिला देवी सहित पुत्री पूनम कुमारी, पुत्र बंटी ठाकुर व् विक्रम ठाकुर का रो-रोकर बुरा हाल है। रहिवासियों के अनुसार बाईक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल चुका है।

मृतक के आवास पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य देवी दास एवं झामुमो के जिला उपाध्यक्ष घुनु हांसदा ने पुलिस प्रशासन से घटना की त्वरित पड़ताल कर मृतक परिवार को मदद पहुंचाने की मांग की है। वहीं अपराह्न शव का अंतिम संस्कार परिजनों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति में स्थानीय खांजो नदी श्मशान घाट में किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *