एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 6 अगस्त को उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से वर्ष 2018 को संपन्न जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उठाए गए बिंदुओं के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की।
मौके पर डीडीसी ने क्रमशः स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला आपूर्ति शाखा, जिला कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत विभाग, केसीसी लोन, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, खनन विभाग, राजस्व, सिंचाई समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर समीक्षा की।
साथ हीं आवश्यकता के अनुरूप प्रतिवेदन में सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे विभाग जिसमें पिछली दिशा की बैठक में उठाए गए बिंदुओं से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन अब तक कार्यालय को उपलब्ध नहीं किया है। उन्हें जल्द से जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को ससमय बैठक में प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने की बात कहीं।
ज्ञात हो कि, 7 अगस्त को समाहरणालय सभागार में धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता सादात अनवर, डीसीएलआर जेम्स सुरीन, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रकाश कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, परियोजना पदाधिकारी मानीक चंद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply