Advertisement

नहीं रहे डीडी न्यूज बिहार के पत्रकार पंकज चौबे, माले ने दिया श्रद्धांजलि

शोक-संतृप्त परिजन से मिलकर माले नेताओं ने सांत्वना दिया

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। दिल्ली दूरदर्शन (डी०डी०) न्यूज बिहार के पत्रकार एवं समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड के भेरोखरा निवासी 60 वर्षीय पंकज चौबे का 13 जून को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि हार्ट अटैक से अचानक उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें चिकित्सक के यहाँ भी नहीं ले जाया जा सका।
दिवंगत चौबे वर्तमान में डी०डी० न्यूज बिहार के पत्रकार थे। इसके अलावा वे और कई पत्र- पत्रिकाओं समेत न्यूज चैनल के लिए खबर संकलित करते थे।

उनके आकस्मिक निधन पर भाकपा माले (Bhakpa Male) ताजपुर प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, आसिफ होदा समेत अन्य कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को पत्रकारिता के लिए गहरा क्षति बताया। साथ हीं कहा कि निकट भविष्य में इसकी भरपाई असंभव है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *