डीसी, एसपी ने किया परेड का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसे लेकर 13 अगस्त को बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया।

निरीक्षण बोकारो उपायुक्त (Bokaro deputy commissioner) (डीसी) कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन झा ने किया। परेड के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त व एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा – निर्देश दिए गये।

मौके पर उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, मेजर अजीत कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास पुरुषोत्तम कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो सतीश चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूनम मिंज,

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को देखते हुए मुख्य कार्यक्रम से बच्चों (दस वर्ष से नीचे) एवं बुजूर्गों (60 वर्ष से उपर) को दूर रखा गया है। पिछले बार की तरह इस बार भी परेड में किसी भी विद्यालय के बच्चे शामिल नहीं होंगे।

परेड में केवल पुलिस अवर निरीक्षक, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल फोर बोकारो, जिला पुरूष सशस्त्र बल -1, जिला पुरूष सशस्त्र बल – 2, जिला महिला सशस्त्र बल एवं गृहरक्षा वाहिनी के जवान को शामिल किया गया है।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मास्क व पारस्परिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सीमित संख्या में ही लोग कार्यक्रम स्थल पर शामिल होंगे। इधर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस लाइन मैदान को रंगाई पुताई कर आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।

मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि कोविड 19 को लेकर बदली हुई परिस्थिति में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का जायजा लिया।

सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर कार्यक्रम को पूरा किया। उपायुक्त ने कहा कि इस बार भी भीड़ पर नियंत्रण रहेगा। कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करने को सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिया गया है।

मास्क एवं सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर दस वर्ष के नीचे आयु वर्ग के बच्चों व 60 वर्ष से उपर आयु वर्ग के बुजूर्ग लोगों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर दंडाधिकारी एवं मेडिकल टीम तैनात रहेगी।

 146 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *