डीसी, एसपी ने जिला टॉपर्स के साथ किया संवाद बैठक

आगे की पढ़ाई एवं पढ़ाई पूरी करने के बाद के लक्ष्य को जाना

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district deputy commissioner Kuldeep choudhary)     अधीक्षक चंदन झा ने झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) से माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के टॉप छह एवं उच्च माध्यमिक (इंटर) के सभी संकाय के टॉप छात्र-छात्राओं के साथ 2 अगस्त को संवाद किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला शिक्षा पदाधिकारी निलम आइलिन टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक रेनुका तिग्गा उपस्थित थे।

डीसी व् एसपी ने क्रमवार सभी छात्र, छात्राओं का परिचय प्राप्त किया। उनका नाम एवं उनके विद्यालयों की जानकारी ली। किन विषयों में उनकी रूचि है, रूचिकार विषय में कितने अंक प्राप्त किए और आगे की क्या योजना है के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

द्वय पदाधिकारियों ने छात्र, छात्राओं से आगे की पढ़ाई को लेकर मार्ग दर्शन भी दिया। साथ हीं छात्र, छात्राओं से पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका लक्ष्य क्या है? इसे भी जाना और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी।

छात्र, छात्राओं से संवाद बैठक के क्रम में डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि मन में जो हो, वहीं करना। जिस विषय में रूचि हो, उसी विषय को आगे लेकर चलना। किसी के द्वारा थोपे गए बातों पर आगे मत बढ़ना। उन्होंने लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने, मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कहीं।

कहा कि आप सभी जिले के लिए गौरव हैं। आगे भी जिला, राज्य व देश का नाम रौशन करें। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इन छात्र-छात्राओं का एक वाट्सएप समूह बनाने का निर्देश दिया।

मौके पर एसपी चंदन झा ने भी सभी छात्रों की हौंसला अफजाई की। कहा कि सीमित संसाधनों में सबों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे आगे भी जारी रखें। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं से विस्तृत संवाद किया। उपस्थित छात्र-छात्राएं चार्टेड अकाउंटेंट, इंजीनियर, सिविल सर्विसेज आदि में जाएंगे, इसकी जानकारी ली और उचित मार्ग दर्शन दिया।

एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावात ने कहा कि पढ़ाई तो जरूरी है ही लेकिन, पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। इसलिए पढ़ाई के बाद जो खाली समय बचता है उसमें अपना कोई भी पसंदीदा खेल खेले।

वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो ने कहा कि यह पहला मौका है जब छात्र-छात्राओं के साथ उपायुक्त व् पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारी संवाद कर रहे हैं। उन्होंने इस क्षण को यादगार बताते हुए छात्र-छात्राओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माध्यमिक परीक्षा टॉपर विवेक दत्ता (उत्क्रमित उच्च विद्यालय ब्राह्मण द्वारिका), सरस्वती कुमारी (रामरुद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास), कौशल कुमार (जेएमभी रिप्लेसमेंट एरिया माराफारी), राहुल दास (जनता उच्च विद्यालय पुण्डरू), सुमन कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाधाडीह), सूरज टुडू (आश्रम आवासीय विद्यालय तुलबुल), लक्ष्मी कुमारी (उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांधडीह), प्रियंका कुमारी (उच्च विद्यालय तारानारी), वरुण कुमार पांडेय (उच्च विद्यालय तारानारी), ओनम कुमारी (उच्च विद्यालय तारानारी), रेखा कुमारी (उच्च विद्यालय तारानारी), खुशबू कुमारी (उच्च विद्यालय तारानारी), रहमत अंसारी (उच्च विद्यालय तारानारी) शामिल है।

वहीं उच्च माध्यमिक (इंटर) परीक्षा टॉपर विज्ञान संकाय के पवन कुमार महतो (भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह), अर्पित मिश्रा (श्रमिक प्लस टू उच्च विद्यालय तुपकाडीह), अभिषेक कुमार (एस. एल. आर्य इंटर कॉलेज तुपकाडीह)। वाणिज्य संकाय के रिया मोदक (रामरूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास),

अभिमन्यु कुमार राणा (बोकारो स्टील सिटी कॉलेज), पूर्णिमा कुमारी (एस एल आर्य इंटर कॉलेज), रूबी कुमारी (डी. वी. सी प्लस टू उच्च विद्यालय चंद्रपुरा), तथा कला संकाय टॉपर डोली कुमारी (सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय पिण्ड्राजोरा), पूनम कुमारी (भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय नवाडीह) एवं सुनीता कुमारी ( सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय पिण्ड्राजोरा) उपस्थित थे। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

 162 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *