रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में 13-14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के दौरे को लेकर जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 12 मार्च को समाहरणालय के गोपनीय कक्ष में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए संचालित संवैधानिक संरक्षण, कल्याण एवं विकास योजनाओं से संबंधित सूचनाओं की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा क्रम में बताया गया कि आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा के नेतृत्व में टीम बोकारो का दौरा करेगी। इस दौरान जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए चल रही योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

उपायुक्त ने अधिकारियों को प्रश्नावली के आधार पर तैयार उत्तरों में आवश्यक त्रुटि सुधार कर अंतिम प्रतिवेदन तैयार करने तथा उसे शाम तक आयोग को भेजने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply