पद्मश्री से नवाजे गए नृत्य गुरू शशधर आचार्य

मुश्ताक खान/मुंबई। झारखंड सरायकेला (Jharkhand Seraikela) के छऊ नृत्य संरक्षण व प्रसार के लिए वर्ष 2020 -21 पद्मश्री एवार्ड से शशधर आचार्य को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

महामहिम ने उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए बधाई भी दी और आचार्य की हौसला अफजाई की। इसकी जानकारी मिलते ही झारखंडी एकता संघ मुंबई व दिल्ली द्वारा पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित गुरू शशधर आचार्य को चादर और गुलदस्ता देकर बधाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरायकेला के गुरू शशधर आचार्य को छऊ नृत्य संरक्षण व प्रसार के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। गुरू शशधर आचार्य को झारखंडी एकता संघ (जेईएस) दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम भवन में फिर से सम्मानित किया गया।

दर असल झारखंड प्रदेश (Jharkhand Pradesh) के सांस्कृतिक छऊ नृत्य धीरे-धीरे लुत्प होती जा रही थी। इस नृत्य को गुरू शशधरजी आचार्य न केवल लुत्प होने से बचाया बल्कि लगातार इसका विस्तार भी करते रहे हैं। इसे देखते हुए उन्हें वर्ष 2020 -21 पद्मश्री एवार्ड से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवाजा है।

इस अवसर पर झारखंडी एकता संघ दिल्ली के प्रभारी राजेंद्र द्वारी, सुजीत पाण्डेय, आलोक मिश्रा, सर्वोच्च न्यायालय के वकील जितेंद्र शर्मा, ए के सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

इस मौके पर पद्मश्री शशधर गुरु ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए झारखंड सहित पूरे देश की जनता का आभार माना है। इस मौके पर जेईएस मुंबई (JES Mumbai) से भी कई सदस्य दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम भवन मे पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

 254 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *