Advertisement

सीमेंट ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो रामगढ़ (Bokaro Ramgarh) मुख्य पथ पर बालीडीह थाना के हद में बालीडीह मोड़ विस्थापित महाविद्यालय के सामने एक बड़ा सीमेंट ट्रक की चपेट में आने से 6 सितंबर को 50 वर्षीय साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। मृतक टांड बालिडीह निवासी पांडव दास बताया जाता है।

घटना की जानकारी होते ही बालीडीह थाना पुलिस और चास अंचलाधिकारी, ट्रक मलिक आदि घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र रहिवासियों को शांत कराया।

बताया जाता है कि मृतक पांडव दास साइकिल से वियाडा स्थित जीतेन्द्र मीट दुकान के सामने मोची से जुड़ी काम कर अपने घर जरीडीह थाना के हद में टांड़ बालीडीह जा रहा था। इसी बीच संध्या लगभग 6 बजे पीछे से आ रही सीमेंट ट्रक क्रमांक-JH09AF/1522 ने साइकिल सवार को जोरदार धक्का मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई ।

समाचार लिखे जाने तक बालीडीह मोड़ विस्थापित महाविद्यालय के सामने मृतक के परिजनों के द्वारा एन एच 23 सड़क को जाम कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *