Advertisement

ग्राहकों की सेवा पहली प्राथमिकता-लेंका

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड (United India Insurance company limited) के बिहार – झारखंड के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक उमाकांत लेंका के 2 अगस्त को फुसरो आगमन पर मुख्य बीमा सलाहकार कृष्ण कुमार चांडक ने बुके दे कर स्वागत किया।

उनके साथ बोकारो मंडल प्रबंधक के. के. राय, बोकारो मंडल अधिकारी संजय कुजूर, बिक्रम महतो, फुसरो माइक्रो इंचार्ज शिमा मुंडारी उपस्थित थी।

इस अवसर पर उमाकांत लेंका ने बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी अपने सम्मानित ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सभी तरह की बीमा करती है, जिसमें वाहनों की बीमा के अलावे दुकानदार बीमा, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्वीक महामारी कोरोना को देखते हुए सभी को कोरोना कवच बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा अवश्य कराना चाहिए, ताकि आप अपना इलाज बेहतर तरीके से करवा सके।

मंडल प्रबंधक के. के. राय ने कहा कि हमलोग सभी कार्यालय का भ्रमण कर ग्राहकों की समस्या की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे कि उसका निराकरण यथासिघ्र संभव हो सके।

इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, विजय सिंह, अनिल अग्रवाल, मनीष कुमार, सतेंदर सिंह, राकेश शर्मा, शम्भू यादव, बरुण सिंह, राजन साव, बिपिन सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों अभिकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *