मुखिया पति के वाहन पर अपराधियों ने चलाई गोली, वाहन क्षतिग्रस्त

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के जरमुने पश्चिमी पंचायत के माहुरी गांव में मुखिया पति व् पूर्व मुखिया संतोष रजक के घर के बाहर अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड गोली चलाई। गोलीबारी की घटना से जान की नुकसान नही हुई, लेकिन माल की नुकसान हुई। अपराधियों के द्वारा बडी घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना 5 अगस्त की देर रात साढ़े नौ बजे की बतायी जा रही है। घटना के बाबत बताया जाता है कि जरमुने पश्चिमी पंचायत की मुखिया सबिता देवी के पति पूर्व मुखिया संतोष रजक बगोदर बाजार से अपने घर माहुरी गये।

जब वे अपनी कार को घर के बाहर पार्क कर अंदर गये। कुछ देर बाद उनके घर के बाहर एक बाइक से दो की संख्या में अज्ञात अपराधी पहुचें और पूर्व मुखिया संतोष रजक का नाम लेते हुए गाली गलौज करते हुए घर से निकलने की धमकी देने लगे।

अपराधियों की धमकी को नजर अंदाज कर पूर्व मुखिया रजक सूझबुझ का परिचय देते हुए घर से नही निकले। जिसके बाद अपराधियों ने जाते जाते घर के बाहर खड़ी उनकी स्विफ्ट कार पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग करते हुए अडवारा की ओर निकल गये।

गोलिबारी की घटना के बाद सूचना के बाद बगोदर पुलिस अपराधियो की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है। घटना स्थल के पास कारतूस का खोखा पड़ा हुआ हैं। उधर पुर्व मुखिया ने जानकारी देते हुए कहा है कि अपराधी मेरे घर पर जान मारने की नियत से आये थे।

 212 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *