Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अगुवाई में अपराध गोष्ठी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट में 4 जून को बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक तथा थाना प्रभारी के साथ अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल के सभी थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

अपराध गोष्ठी के बाद जानकारी देते हुए एसडीपीओ झा (SDPO Jha) ने बताया कि गोष्ठी में मुख्य रूप से अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था, नक्सल समस्या इत्यादि पर चर्चा हुई। हाल ही में हुए अपराधिक कांड एवं अन्य महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों पर चर्चा और उसके निष्पादन के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई।

साथ ही क्षेत्र में संवेदन शीलता के प्रति कड़ी निगरानी बनाए रखने से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे। एसडीपीओ झा ने बताया कि प्रत्येक माह किये गए दर्ज मामलों का रिब्यू किया जा रहा है तथा लंबित मामलों का निष्पादन और सभी पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में विधि व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरते।

क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। अवैध शराब के कारोबार एवं किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कोयला, लोहा तस्करी, लंबित कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। साथ हीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी कर गतिविधियों की कड़ी निगरानी रखने की बात कही।

गोष्ठी में सभी पुलिस पदाधिकारी को पंचायत चुनाव में पूरे शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई दी। इस मौके पर गोमियां पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम, बेरमो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह के अलावा थाना प्रभारी अजय प्रसाद, दुलाल चौड़े, आशीष खाखा, पुनम कुजूर, आदि।

महावीर पंडित, विनय कुमार, राजेश रंजन, ऋषिकेश दुबे, नीरज कुमार, आशीष कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, विनय तिवारी, कन्हैया राम, रतन राम, गुलाब किस्पोट्टा, संदीप कुमार भगत, प्रिंस कुमार सिंह, अनुप कुमार सिंह साहित अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *