क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने गिरिडीह के सभी प्रखंड में स्टेडियम निर्माण को लेकर छेड़ा मुहिम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पुर्व जिला क्रिकेटर सह वेटरन ईस्ट जोन क्रिकेटर राजेश सिन्हा ने गिरिडीह के सभी खेल मैदानों को स्टेडियम के जैसा लुक देने के लिए, प्लेयर को बेहतर व्यवस्था के लिए मुहिम छेड़ रखा है। सिन्हा हरेक मैदान में जा जा कर वहां के खिलाड़ियों के साथ संगठन बनाकर आवाज को बुलंद करने के लिए मुहिम छेड़ रखी है।

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से चल रहे मुहिम में गिरिडीह जिला के हद में विभिन्न प्रखंडो से हजारों खिलाड़ी सपोर्ट में खड़े हो रहे है।
इस संबंध में क्रिकेटर सिन्हा ने 2 अप्रैल को एक भेंट में कहा कि गिरिडीह में झंडा मैदान, गिरिडीह हाई स्कूल मैदान, पचंबा हाई स्कूल मैदान, पचंबा तेतरिया मैदान, सीसीएल क्षेत्र में फुटबॉल मैदान के आलावा, आठ मैदान का निर्माण, डांडेडीह मिशन मैदान, आदि।

आम बगान सिहोडीह, गिरिडीह कॉलेज मैदान, गिरिडीह स्टेडियम, अंटा बंगला रेलवे मैदान, एकाडेमी मैदान आदि खेल मैदान को बेहतर करने के लिए वे स्थानीय खिलाड़ियों को लेकर आंदोलन करेंगे। जाहिर है नगर निगम के अधिकारी इसको संज्ञान में लेंगे। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम का मामला है। गिरिडीह के जन प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। साथ हीं गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देंगे।

जानकारी के अनुसार मुहिम के क्रम में सिन्हा झंडा मैदान गए। मैदान बचाओ कमिटी बनाई। खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। खिलाड़ियों से बात कर कहा कि जिस झंडा मैदान को आज बर्बाद किया गया है, उसे बनाने की मुहिम में सभी को शामिल होना होगा। सिन्हा ने कहा कि हरेक मैदान की अलग अलग कमिटी बनाकर, सभी खेल के लिए मैदान को ठीक करवाया जायेगा।

बताया गया कि झंडा मैदान बचाओ कमिटी में सीनियर क्रिकेटर निल रतन खेतान, जिमनास्टिक टीचर अनूप कुमार, आजाद खान, सुरेश मंडल, नारायण मुर्मू, चांद सरफराज, अरुण सिंह, इरशाद, विनोद, मुकेश, प्रदीप, नवीन देव कुमार, कपिल देव, गुरु भारती, अमित कुमार, अनिल मिश्रा, अनिल बेसखियार, दिलीप, सूरज, दीपक, आदि।

नारायण, प्रदीप, रितेश कट्टप्पा, चिंटू पेंटर, अमित कुमार आदि कमिटी में भी रहेंगे। जबकि कई पूर्व क्रिकेटर और अन्य पुराने फुटबॉलर या किसी भी क्षेत्र में खिलाड़ी रह चुके प्लेयर इसको लीड करेंगे। सिन्हा ने कहा कि जल्द हीं हाई स्कूल मैदान बचाओ कमिटी और सभी मैदान में जा जा कर बचाने वाली कमिटी को बनाएंगे और आवाज उठाएंगे।

 133 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *