Advertisement

सीपीएम ने दी कॉमरेड वी. एस. अच्युतानंदन को श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। सीपीएम बोकारो लोकल कमिटी द्वारा 21 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कॉमरेड साथियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन के निधन पर दु:ख प्रकट किया।

जानकारी देते हुए सीपीएम बोकारो लोकल कमिटी सचिव राज कुमार गोराई ने बताया कि कॉमरेड अच्युतानंदन 101 वर्ष के थे। अपने युवावस्था में वे किवंदती बन गए थे। वी. एस. के नाम से चर्चित उन्होंने गरीबों के अनगिनत संघर्षों का नेतृत्व किया।

उन्होंने बताया कि केरल के नारियल जटा उधोग और अन्य कामगारों के बीच कॉ अच्युतानंदन ने काफी काम किया। त्रावणकोर के दीवान के खिलाफ ऐतिहासिक पुनन्प्रा व्यालर का संघर्ष के दौरान वे भूमिगत रहे, बाद में गिरफ्तार होने पर उन्हें काफी यातनाएं दी गई। वे सात बार केरल विधानसभा के लिए चुने गए। दो बार नेता विपक्ष तथा वर्ष 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

वे एक जननेता और लोकप्रिय वक्ता के रूप मे जाने जाते थे। केरल में कम्युनिस्ट आंदोलन के विकास मे उनका बेहतर योगदान था। उनके निधन से पार्टी और कम्युनिस्ट आंदोलन को भारी क्षति हुई है। माकपा का बोकारो लोकल कमिटी उनके निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *