रसोइयों के पक्ष में सड़क पर भाकपा माले

आगामी 26 नवंबर को बीआरसी ताजपुर में रसोईया कार्यकर्ता सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों में कार्यरत रसोईयों की दुर्दशा सुधारने का बीड़ा अब भाकपा माले द्वारा उठाया गया है। इसे लेकर रसोईयों के आंदोलन को धार देने में भाकपा मेले के हजारों कार्यकर्त्ता कमर कस ली है। अब माले कार्यकर्त्ता रसोईयों को अधिकार दिलाने को लेकर आंदोलन करने की ठान ली है।

जानकारी के अनुसार 13 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हजारों रसोईया बीते 31 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया। राज्य की सवा लाख रसोइयों के मानदेय में पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार ने वृद्धि नहीं किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं किया है।

राज्य सरकार ने अपनी ओर से अंतिम बार वर्ष 2019 में ₹250 की वृद्धि किया था। इसके बाद बेतहाशा महंगाई के बाबजूद महज 1650 रुपये में रसोइया से स्कूलों में खाना बनाने का काम लिया जा रहा है। वहीं केंद्र पोषित इस योजना में मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षीय शासन में एक रुपया भी वृद्धि नहीं किया‌। रसोईयों को साल के 12 महीने के बजाय 10 महीने का मानदेय दिया जा रहा है। ऊपर से इनके ऊपर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

भाकपा माले के अनुसार केंद्र सरकार एक साजिश के तहत रसोइयों को स्कूल में खाना बनाने के काम से बेदखल कर इस काम को एनजीओ को सौंपने की साजिश रच रही है। सरकार के रसोइया विरोधी इन कार्रवाइयों से आक्रोशित रसोइया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही हैं। सरकार को संघ द्वारा मांग पत्र सौंपकर यथाशीघ्र मांग पूरा करने अन्यथा आगामी 30 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई।

श्रमिक संगठन एक्टू से संबद्ध बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर बीआरसी कार्यालय के शमक्ष 7 नवंबर को आयोजित बैठक सह प्रदर्शन में बतौर अतिथि भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह शामिल हुए।

माले नेता सिंह ने नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर स्थित देवनारायण साह प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के नगर व् प्रखंड शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को माले द्वारा आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता रसोईया गिरजा देवी ने किया।

इस अवसर पर सुनीता देवी, शिवकुमारी देवी, इंदू देवी, ममता देवी, नीलम देवी, नीलम कुमारी, मंजू देवी, सुनैना देवी, ललीता देवी, कौशल्या देवी, पुनीता देवी, कुंती देवी, श्यामला देवी, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

 197 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *