आगामी 26 नवंबर को होगी ऐतिहासिक हड़ताल-सीपीआईएम


विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। सीपीआईएम कार्यालय स्वागं1/B पार्टी कार्यालय में 22 नवंबर को आहुत बैठक में आगामी 26 नवंबर को ऐतिहासिक हड़ताल (Historical strike)  का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विनय स्वर्णकार (Headed vinay swarnkar) ने की।
आयोजित बैठक में शामिल पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रामचंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर महतो, प्रदीप कुमार विश्वास एवं राकेश कुमार ने संयुक्त रुप से 26 नवंबर को होने वाली हड़ताल का समर्थन करने की बात कही। मौके पर कॉ ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। जिसका उदाहरण कोयला मजदूरों की तीन दिवसीय हड़ताल एवं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल शामिल है। कॉ ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानूनों को पूंजीपतियों के पक्ष में करने का काम कर रही है। सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार किसानों के खिलाफ कानून ला रही है। इस कारण देशभर में किसान और मजदूर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आगामी 26 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल होने जा रहा है। कोयला मजदूरों के साथ सभी औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर, बैंक कर्मचारी, असंगठित मजदूर, परिवहन कर्मचारी सहित देश के तमाम मेहनतकश लोग शामिल होंगे।
कामरेड ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी सड़क पर उतरेगी। देश बचेगा या पूंजीपतियों के हाथों फिर से गुलाम होगा। इस देश को बचाने के लिए मजदूर किसानों को आगे आना होगा। हड़ताल की सफलता के लिए 25 नवंबर को पार्टी कार्यालय स्वांग में बैठक आहूत कर मोदी सरकार का पुतला दहन करेगी। मौके पर घनश्याम महतो, पूरण मांझी, भोला स्वर्णकार, शत्रु प्रजापति, शंकर प्रजापति आदि उपस्थित थे।

 296 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *